गर्मी के प्रकोप से तुरंत मिल जाएगी राहत, बनाएं ठंडी-ठंडी लस्सी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

लस्सी बनाने के लिए आपको दो कप फ्रेश दही, एक कप दूध या फिर ठंडा पानी, चीनी, 8 बर्फ के टुकड़े, हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर, एक छोटी स्पून गुलाब जल, बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम और रबड़ी की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको चार लोगों के लिए लस्सी बनानी है, तो इतनी सामग्री काफी रहेगी। आइए घर पर लस्सी बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में दही, दूध या फिर पानी, इलायची पाउडर और गुलाब जल निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- लस्सी की ठंडक बढ़ाने के लिए आप मिक्सर में बर्फ के टुकड़े एड कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप- अब आपको मिक्सर में पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को भी निकाल लेना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लीजिए। आपकी लस्सी लगभग बन चुकी है।

पांचवां स्टेप- इस लस्सी को मिक्सर से एक गिलास में निकाल लीजिए और ऊपर से रबड़ी और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स एड कर लीजिए।

यकीन मानिए लस्सी को चखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा। अब आपको गर्मियों में ठंडी-ठंडी लस्सी पीने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। गर्मियों के मौसम में लस्सी पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। लस्सी पीकर आप अंदर से अपनी बॉडी को ठंडक पहुंचा सकते हैं। लस्सी को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए भी लस्सी का सेवन किया जा सकता है। अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो हर रोज एक गिलास लस्सी पीना शुरू कर दीजिए। इतना ही नहीं लस्सी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

Leave a Comment